बहराइच: राजकीय पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित यूपी पुलिस में आरक्षित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक दो पालियों में संपन्न होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर गुरुवार को डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक आसाम चौराहा भिंगा रोड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।