गोरखपुर: खाने में जिंदा कीड़ा मिलने का आरोप, मुख्य गेट पर छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, DDU प्रशासन ने वीडियो को बताया फर्जी
विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया।इस दौरान छात्र नेता ने बताया कि अलकनंदा छात्रावास में हमारे बहन बेटियों के भोजन में जिंदा कीड़े पाए गए और विश्वविद्यालय में पेड़ काटे गए,जिसको लेकर हम लोग धरने पर बैठे हैं।कल कुलपति मैडम ने मिलने का समय दिया गया,लेकिन मात्र 13 सेकेंड में वह चली गई।