शिवहर: एसपी अनंत कुमार राय ने जिले के 7 थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
एसपी अनंत कुमार राय ने आज जिला के 07 थाना का औचक निरीक्षण किया है. जिसमें नगर थाना, पिपराही थाना, पुरनहिया थाना, हिरम्मा थाना, महिला थाना, एससी/एसटी थाना और श्यामपुर भटहां थाना का औचक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में थाना में फाईल जांच किया है. फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार करें. कार्य में लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा. गस्ती में तेजी लाए।