धर्मशाला में पत्रकारों ने थामी साइकिल, दिया फिट इंडिया का संदेश | Kangra Express
धर्मशाला। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार सुबह धर्मशाला के साई हॉस्टल से ‘Sunday on Cycling’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मशाला के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुए इस आयोजन में मीडिया साथियों ने साइकिलिंग के जरिए लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों और फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
साई धर्मशाला के सहायक निदेशक जेपी साहनी ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट वर्ष 2019 से संचालित किया जा रहा है और इसके तहत प्रत्येक रविवार निर्धारित थीम के आधार पर ‘Sunday on Cycling’ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार पत्रकारों और मीडिया साथियों को कार्यक्रम से जोड़ने का उद्देश्य मीडिया के माध्यम से फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली का संदेश समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने मीडिया को समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया।
कार्यक्रम में पत्रकारों की भागीदारी उत्साहजनक रही और साइकिलिंग के जरिए फिटनेस का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
🎙️ रिपोर्ट : सुमित चौधरी | धर्मशाला
📰 Kangra Express News
#KangraExpressNews #KangraExpress #Dharamshala #FitIndia #SundayOnCycling #Cycling #Fitness #Journalists #Media #HimachalPradesh #Kangra #NewsUpdate
Kangra, Kangra | Sep 20, 2026