विद्यालय अध्यापक महासंघ बिहार की शेखपुरा जिला इकाई का गठन।
सर्वसम्मति से यशपाल कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
शेखपुरा में विद्यालय अध्यापक महासंघ बिहार की शेखपुरा जिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिला इकाई के गठन के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से यशपाल कुमार को जिला अध्यक्ष चुना। वहीं अतुल्य सिंह कश्यप को जिला सचिव, सोनू कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पराज कुमार एवं रीना कुमारी को जिला उपाध्यक्ष और अन्य की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष यशपाल कुमार ने कहा कि विद्यालय अध्यापक महासंघ शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे और शिक्षकों को उनके प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ही विद्यालयों में पदस्थापित किया जाए, ताकि उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संगठन सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार है। शिक्षकों की सुरक्षा संगठन की प्रमुख मांगों में शामिल है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
यशपाल कुमार,अतुल्य सिंह कश्यप,सोनू कुमार,पुष्पराज कुमार, रीना कुमारी,मारुति नंदन,पिंटू कुमार,नितिन राज,मो. ख़तिबुर रहमान,तमन्ना खातून सहित अन्य लोग शामिल हुए।