बिजावर: ग्राम जुझारन का पुरवा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बेटों की मौत, बिजावर विधायक ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों—मातादीन, सीताराम और अनिल राजपूत की मौत से ग्राम जुझारन का पुरवा में शोक छा गया। बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने शुक्रवार की शाम 5 बजे पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव शासकीय सहायता का आश्वासन दिया।