मड़ियाहू: यादव नगर में हुए हादसे के घायलों से मिलने भदोही पहुंचे क्षेत्राधिकारी मडियाहू
रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर तिराहे के पास रविवार को एक बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक मे जा घुसी. हादसे में पति-पत्नी समय तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायलों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मडियाहू ने भदोही जनपद के जीवनदीप हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.