सादाबाद: जलेसर रोड पर गौड़ मैरिज होम के पास कार और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत, कार चालक गंभीर घायल
नगला कली निवासी प्रवीण कुमार कार से गांव जा रहे थे वहीं रसीदपुर निवासी मनवीर सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। जलेसर रोड पर वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मनवीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।