पिंड्रा: चौबेपुर के लुठा खुर्द में समान महंगा देने के आरोप में बदमाश ने दुकानदार को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस टीम
वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के लुठा खुर्द गांव में गुरुवार को एक दुकानदार और युवक में समान महंगा दिए जाने को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ते हुए गाली गलौच में बदल गई, तो वही युवक ने तमंचे से दुकानदार पर फायरिंग कर दिया।लहूलुहान अवस्था में दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वही बदमाश की तलाश में पुलिस जुट गई है।