नागौद: डीआईजी हेमंत चौहान ने किया रामपुर बाघेलान थाने का निरीक्षण
Nagod, Satna | Apr 29, 2026 बुधवार की रात्रि रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान ने सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।डीआईजी श्री चौहान ने मालखाना व अन्य जगहों का मुआयना कर रिकॉर्ड के बेहतर संधारण, साफ-सफाई सही रखने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त CM हेल्पलाइन की शिकायतो एंव आईजी रीवा गौरव राजपूत के आदेश पर लगी जन चौपाल में आए मामलों का समाधान करने दिया आदेश।