मुरैना नगर: मुरैना में नौतपा में बारिश से मिली तपिश से राहत, आंधी में एसपी बंगले की दीवार पर गिरा पेड़
मुरैना में नौतपा के बीच गुरुवार रात मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 45 डिग्री की गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश से तापमान गिरा और मौसम सुहाना हो गया। तेज आंधी में एसपी बंगले की दीवार पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हुई और रास्ता बंद हो गया।निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम पेड़ हटाने में जुटी रही।