गोरखपुर: नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भारत-नेपाल सीमा पर लगाएगी निशुल्क स्वास्थ्य कैंप, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में दी जानकारी
नेपाल सीमावर्ती इलाके में रहने वाले थारू जनजाति के लोगों के लिए आरएसएस की शाखा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। यह आयोजन 8 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। आज गोरखपुर जर्नालिस्ट एक्सप्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान यात्रा के संरक्षक व डॉक्टरों ने जानकारी दी।