अखिल राजस्थान हिदायतुल कमेटी मुस्लिम तेली समाज की बैठक भट्टा कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई
प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद रफीक ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने सर्व सहमति से
अमीर खान पनवेडा वाले हाल निवासी हिंडौन कृष्णा कॉलोनी, को संगठन का करौली जिला अध्यक्ष बनाया गया कमेटी की तरफ से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया
नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया। इसमें अमीर खान को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, समाज के लोगों को एकजुट करने और जरूरतमंदों की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि अमीर खान के नेतृत्व में करौली जिले में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा
नियुक्ति पर मुस्लिम तेली समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने अमीर खान को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे।
अमीर खान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज की सेवा करेंगे इस मौके पर
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन
प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद रफीक
अल्ली चौधरी, हाजी अयूब खान, आदि मौजूद थे
Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 29, 2026