कालपी: तरीबुल्दा में मजदूरी करने गए मजदूर के सूने घर में लाखों की चोरी, ₹15 हजार कैश और सोने-चांदी के आभूषण व सामान चुराया गया
Kalpi, Jalaun | Jun 4, 2026 कालपी क्षेत्र के तरीबुल्दा इलाके में बीती मध्यरात्रि मजदूरी पर गए मजदूर के घर लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है, चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 हजार कैश व लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और सोलर बैटरी सोलर प्लेट एवं इनवर्टर किया चोरी कर लिया, वही गुरुवार सुबह 10 बजे लोगों ने मकान का ताला टूटा देख सूचना दी, वहीं मजदूर की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।