नवाबगंज: देवा सीएचसी में नर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, केक काटकर नर्सिंग स्टाफ का किया गया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे बाराबंकी के देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में केक काटकर नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।