देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कैनाल रोड, देहरादून से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का लोडर किया बरामद
शुक्रवार शाम 4:30 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कैनाल रोड, देहरादून से एक शातिर वाहन चोर मोनू उर्फ राहुल पुत्र, बलवीर प्रसाद, निवासी कैनाल रोड, जनपद देहरादून, उम्र-24 वर्ष है को चोरी के लोडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 21-02-2024 को वादी तौफिक अहमद ने देहरादून से लोडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।