खलीलाबाद: बीजेपी पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया के घर पर चढ़कर मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरी गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के संत कबीर नगर पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया के घर पर तीन दिन पूर्व खलिहान की जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर गांव के रहने वाले दबंगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की जिसका वीडियो हो रहा वायरल। पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा किया दर्ज।दयाराम कनौजिया ने गुरुवार दोपहर 02 बजे कठोर कार्रवाई की मांग की।