बारुन: सिरिस में पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोग घायल, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीरीस के समीप बुधवार की मध्यरात्रि के बाद पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।