फतुहा: शुकुलपुर गांव में मुखिया मनोज यादव के नेतृत्व में पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
Fatwah, Patna | Dec 24, 2025 बुधवार को पुनाडीह पंचायत के शुकुलपुर गांव में मुखिया मनोज यादव के नेतृत्व में पशुपालकों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर वायफ सोसायटी के सौजन्य से किया गया है। इस दरमियान पशुपालकों को ठंड के मौसम में पशुओं के रखरखाव व उसकी सुरक्षा को लेकर वायफ सोसायटी के चिकित्सकों द्वारा जागरूक किया गया है।पशुओं के लिए मुफ्त में दवा वितरण किया गया है।