फतुहा: फतुहा नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था, कड़ाके की ठंड में लोगों को मिली राहत
Fatwah, Patna | Dec 23, 2025 फतुहा नगर परिषद द्वारा कराए गए अलाव की व्यवस्था से कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिल रही है। बता दें कि फतुहा नगर परिषद के द्वारा हर चौक, चौराहे, सरकारी कार्यालयों एवं नुक्कड़ों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी गिराया गया है। फतुहा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा अलाव के लिए लकड़ी चिन्हित जगहों पर गिरता रहेगा।