फतुहा: रेलवे यार्ड में ट्रक से गिरकर एक चालक घायल
Fatwah, Patna | Dec 23, 2025 फतुहा रेलवे यार्ड में ट्रक से गिरकर एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। चालक के सिर में गंभीर चोट लगने से नाक व कान से खून निकल रहा है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। घायल चालक की पहचान झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र के महेश पुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुआ है।