भानपुरा: भानपुरा सरस्वती विद्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भानपुरा ब्लॉक में टीबी की बीमारी के प्रति जन जागरूकता के लिए सरस्वती शिशु मंदिर भानपुरा में स्कूल हेल्थ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अधिकारी सतीश शर्मा द्वारा लगभग 250 से 300 छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गणों की टीबी की स्क्रीनिंग के साथ ही टीबी उपचार लक्षण बचाव आदि के बारे में कार्यशाला में बताया।