तुलसीपुर: सशस्त्र सीमा बल 9वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया समापन
1 मार्च शनिवार 3 बजे 9वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के द्वारा सीमा चौकी गुरुंगनाका के अंतर्गत आने वाले बघेलखंड एवं चौहत्तर कला गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह कुमुद रंजन कार्यवाहक कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम मे महिलाओं मधुमक्खी पालन कर रोजगार करने हेतु प्रेरित किया गया।