नरवल: फायर ब्रिगेड के जवानों ने नरवल तहसील क्षेत्र अंतर्गत अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत गांव गांव जाकर दिया प्रशिक्षण
नरवल तहसील क्षेत्र अंतर्गत अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत गांव-गांव जाकर फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों व किसानों को आग लगने के कारण व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने जानकारी दी कि, अग्निकांड से हजारों घर जलकर राख हो जाते है। अगर आग से बचाव व उसके रोकथाम के लिए थोड़ी जागरूकता का इस्तेमाल करें तो भारी नुकसान से बचा जा सकता है।