लोहरदगा: लोहरदगा के प्राचीन देवी मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
लोहरदगा शहर के बरवा टोली अग्रसेन पथ स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंदिर में सोमवार की सुबह 11 बजे से हरिनाम संकीर्तन की ऐसी धारा बही कि पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। झाल-मंजीरों की गूंज, भक्ति गीतों के स्वर और भगवान के नाम के जयकारों के बीच 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत हुई। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है।