महोबा: श्रीनगर के एक गांव में पानी भरने गई युवती से हुई छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल की शाम उसकी बहन हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इस दौरान अरविंद नामक युवक आया और बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। यह बात बहन ने घर आकर बताई। भाई ने थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है।