मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का आरडीडी और विधायक ने किया उद्घाटन
मंगलवार की दोपहर दो बजे मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल स्थित डाइलेसिस सेंटर का उद्घाटन आरडीडी सागर दुलाल सिंहा ,विधायक जितेन्द्र कुमार राय व जिप मीना अरुण ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा कि तीन बेड के इस डाइलेसिस सेंटर से मढ़ौरा व आसपास के किडनी रोगियों के लिए काफी लाभदायक होगा।