गुन्नौर: गांव उधरनपुर अजमतनगर के समीप चलती बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत
जनपद मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव देवरी दिनौरा निवासी धनवती पत्नी हरपाल अपने बेटे सत्यवीर के साथ गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक से बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल से वापस अपने घर लोट रहीं थीं। जैसे ही वह धनारी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर के समीप पहुंची तो बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण बुजुर्ग महिला चलती बाइक से सड़क पर नीचे गिर गई।