बघौली ब्लॉक के बौरव्यास गांव में रविवार दोपहर किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने से आग बेकाबू हो गई। लपटें बौरब्यास, करहना, पिपरा, बरईपार और बनगाँवा के आसपास फैल गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन की रोक के बावजूद लापरवाही सामने आई। समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।