जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 7, 2026 शहर के श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम के पास शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा साइकिल सवार को बचाने के क्रम में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।