हनुमानगढ़: टाउन में नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट के ओपन करंट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, खुली तारों को ढकने के दिए निर्देश
टाउन में विजय सिनेमा के सामने नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट ओपन करंट तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में नगर परिषद हनुमानगढ़ सख्ते में आ गई है। नगर परिषद आयुक्त ने हादसे के बाद सख्ती दिखाते हुए शहर के विद्युत पोलों पर खुली तारों को ढकने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद के कर्मचारी शहर में विद्युत पोलों पर लगी खुली तारों को सही करते नजर आ रहे है।