हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 4:00 बजे के बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई बस्तियों में घरों में बरसाती पानी घुस गया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई।