हमीरपुर: अस्सी प्लस उम्र के मतदाताओं को पहनाई फूलमाला
पलरा व बिदोखर मेदनी में निकली जागरूकता रैली
ग्राम पलरा व बिदोखर मेदनी में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। प्रभारी बीडीओ ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पलरा व बिदोखर मेदनी में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई।