हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के पाटनपुर गांव में आग लगने से आठ बीघे में खड़ी फसल जलकर राख हो गयी
मौदहा क्षेत्र के ग्राम पाटनपुर में अज्ञात कारणों आग लगने से आठ बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख में बदल गई हालांकि ग्रामीणों की सजकता के चलते आग को बढ़ाने से रोक लिया गया। बाद में मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने जल रही आग पर पानी की बौछारें डाल उसे शांत किया।