प्रतापगढ़: सदर चौराहे पर धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
प्रतापगढ़ के सदर चौराहे पर अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 2 बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जेल रोड से चौक घंटाघर होते हुए गुजरी इस यात्रा में युवाओं का भारी उत्साह दिखा। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के राष्ट्र समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान चन्दन, नीतीश और रुद्र सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य ना