गंगधार: उन्हेल नागेश्वर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
उन्हेल नागेश्वर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी भंवरसिंह शेखावत ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। साथही बैठक में गांव के मुख्य चौराहे सहित मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात रखी गई बैठक में सरपंच प्रतिनिधि भगवानसिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।