सासनी: गांव खेड़ा फिरोजपुर में महिलाओं के झगड़े में एक महिला गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मुकदमा दर्ज
Sasni, Hathras | Jun 2, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में तो महिलाओं के बीच अभद्र भाषा/टिप्पणी को लेकर मारपीट हो गई। महिलाओं के बीच मारपीट में एक महिला मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां से डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।