पंचकूला: मनसा देवी में स्थित झुग्गी में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी हुई लापता, घर से भंडारा खाने गई थी
मनसा देवी कंपलेक्स पुलिस थाना पंचकूला में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मैं आयुर्वेदिक अस्पताल मनसा देवी कंपलेक्स में रहता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी 12 वर्षीय बहन घर से भंडारा खाने के लिए माता मनसा देवी मंदिर गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं आई है। वह लापता हो गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।