पंचकूला: गांव भैंसा टिब्बी में एक्टिवा की डिग्गी से समान निकाल रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
मनसा देवी कंपलेक्स पंचकूला पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता अनिल कुमार के द्वारा बताया गया है कि मैं अपनी दुकान के बाहर एक्टिवा की डिग्गी से सामान निकाल रहा था कि तभी आईटी पार्क वाली सड़क की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को लापरवाही से चला कर आया और मुझे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मुझे चोटें लगी हैं।