सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्या
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में मंगलवार को लगभग 1:30 तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई के आयोजन में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने दूर दराज से आने वाले लोगों की समस्या सुनी और निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी सोन सभागार में मौजूद रहे हैं।