डिंडौरी: कलेक्टर ने वर्षा ऋतु की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, जल निकासी एवं साफ सफाई के दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने वर्षा ऋतु के चलते शुक्रवार दोपहर 2:00 से जल भराव और आपदा की स्थिति कि रोकथाम के उद्देश्य से डैम घाट शंकर घाट, इमली कुटी, फिल्टर प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक रखरखाव साफ सफाई जल निकासी पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।