लोहरदगा: झारखंड माध्यमिक परीक्षा जिला टॉपर चंद्रकला कुमारी को नगर भवन में DC और SP ने जागरण जीनियस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी की बहन चंद्रकला कुमारी को झारखंड माध्यमिक परीक्षा 2024 में 95.80% लाकर जिला टॉप 10 में स्थान सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोहरदगा जिला के उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्णा और जिला अधीक्षक हरिस बिन ज़मा ने जागरण जीनियस अवार्ड 2024 में सम्मानित किया है।