भोरे: भोरे के गंडक कॉलोनी के सामने बाइक की ठोकर से मां बेटा हुए घायल, रेफरल अस्पताल भोरे में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
भोरे थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी के सामने बाइक की ठोकर से मां और बेटा घायल हो गए। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। घायल मां बेटे श्रीपुर थाना क्षेत्र के गूलर बग्गा निवासी सुजीत राम की पत्नी काजल देवी तथा आयुष कुमार शामिल है। जानकारी के मुताबिक दोनों सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।