गुना नगर: फतेहगढ़ तिराहे पर टैक्सी में सवारी बैठाने पर बस स्टाफ ने टैक्सी चालक को पीटा, डायल 112 ने कराया भर्ती
गुना के फतेहगढ़ तिराहे पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालक और बस स्टाफ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बस के ड्राइवर और हेल्पर ने टैक्सी चालक राजकुमार अहिरवार के साथ मारपीट की। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।