गुना नगर: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने अंबेडकर भवन में अंबेडकर प्रतिमा पर दीपदान किया, परिसर में की साफ-सफाई
गुना में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। 13 अप्रैल को पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने अंबेडकर भवन में भारत रत्न अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर दीप जलाकर दीपदान किया। परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित विधायक, पूर्व विधायक, जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।