नवाबगंज: यूपी बोर्ड परीक्षा में बाराबंकी जिले का जलवा, इंटर में श्रेया वर्मा ने दूसरा और पूजा पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार बाराबंकी जिले का डंका पूरे प्रदेश में बजता नजर आया है I इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरी पोजीशन प्राप्त की है, जबकि पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।