मधेपुरा: मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, अवैध कफ सिरप के साथ 5 गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। घैलाढ थाना क्षेत्र के ररियाही वार्ड नौ में छापेमारी के दौरान एक लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस मामले में रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।