शामली: शामली के गोगवान निवासी नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹67.20 लाख की स्मैक बरामद
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 गुरूवार की दोपहर सीओ सिटी शामली जितेंद्र कुमार ने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस ने झिंझाना—कैराना नहर पटरी क्षेत्र से गांव गोगवान निवासी नसीम उर्फ काला नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 336 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी 6 मुकदमें दर्ज हैं। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत ₹67.20 लाख बताई जा रही है।