मंझनपुर: उनों में गोली लगने से युवक की मौत, कैंसर से जंग हारने से पहले उठाया खौफनाक कदम, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।