टंडवा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को शाम के 3:30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बीडीओ देवलाल उरांव के नेतृत्व में आयोजित किया गया जहां पर मौजूद लोगों को जागरूक मतदाता बनने एवं राष्ट्रीय हित में मतदान करने के लिए जागरूक करने के साथ शपथ दिलाई गई।